क्या अंडमान जाने के लिए पासपोर्ट लगता है 2023: पूरी जानकारी देखे

Whatsapp Channel Join
Telegram channel Join

Andaman Jane ke Liye Passport Lagta Hai Kya: अंडमान निकोबार आईलैंड हिंद महासागर में बसा 572 द्विपो का एक समूह है. यह भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है. अंडमान निकोबार आईलैंड पश्चिम बंगाल के दक्षिण में स्थित है. इसके प्रमुख द्वीप उत्तरी अंडमान द्वीप, छोटा अंडमान द्वीप, मध्य अंडमान द्वीप, दक्षिण अंडमान द्वीप है. अंडमान निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर है. अंडमान आपने प्राकृतिक आकर्षण के लिया जाना जाता है. यहां पर बहुत सारे प्राकृतिक आकर्षण है. जैसे समुंद्र तट, स्थानीय संस्कृति और लोग, झरने, और वन्यजीव अभयारण्य आदि.  

जब एक  देश से दूसरे देश की यात्रा की जाती है, तो पासपोर्ट या वीजा की जरूरत होती है. अंडमान और निकोबार भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है. लेकिन बहुत से लोगो के मन प्रश्न होता है की क्या अंडमान द्वीप जाने के लिए पासपोर्ट की आवश्यकता है? जानकारी के लिए बता दे की भारतीय नागरिक को अंडमान घूमने के लिए पासपोर्ट की आवश्यकता नहीं हैं, लेकिन यहां जाने के लिए एक वैध पहचान पत्र होना चाहिए जैसे आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस आदि.

 यहां की सुंदरता को देखने वाले व्यक्ति शायद ही भूल पाए. तो आज की इस लेख में अंडमान निकोबार की यात्रा कैसे करे के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध है.

क्या अंडमान निकोबार घुमने के लिए पासपोर्ट की आवश्यकता है?


नहीं, अंडमान निकोबार घूमने के लिए पासपोर्ट की आवश्यकता नहीं है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है, और भारतीय नागरिकों के लिए भारत के किसी भी हिस्से में यात्रा करने के लिए पासपोर्ट की आवश्यकता नहीं है. हालांकि, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में प्रवेश करने के लिए, भारतीय नागरिकों को एक वैध फोटो पहचान प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ता है, जो इस प्रकार है.

  • वैध फोटो पहचान प्रमाण: ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र, आदि.
  • टिकेट प्रूफ: रेलवे टिकट, हवाई जहाज का टिकट, बस का टिकट, आदि.
  • होटल की बुकिंग, गेस्टहाउस की बुकिंग आदि डाक्यूमेंट्स.

उपरोक्त दस्तावेज के मदद से बिना किसी परेशानी के अंडमान निकोबार आसानी से घूम सकते है.

अंडमान निकोबार कैसे जाए?

अंडमान निकोबार जाने के लिए कोई रोड ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा नहीं है क्योंकि यह समुद्र के बीचों बीच एक छोटा सा आईलैंड है. यहां पहुंचने के दो तरीके हैं एक जहाज के माध्यम से और दूसरा एरोप्लेन के माध्यम से.

जहाज से जाने के लिए कोलकाता या चेन्नई के पोर्ट से जहाज लिया जा सकता है. हवाई जहाज से यात्रा करने के दिल्ली, मुंबई या कोलकाता से शुरू किया जा सकता है. इनके खर्च दूरी और समय के अनुसार अलग अलग होंगे.

अंडमान निकोबार में खाने पीने की क्या व्यवस्था है?

अंडमान निकोबार शाकाहारी और मांसाहारी दोनो प्रकार के भोजन उपलब्ध है. इनका अपना स्थानीय भोजन होता है और साथ ही साथ देश विदेश के विजिटर के आवागमन से यह पर भोजन के कई प्रकार भी उपलब्ध है. यहाँ पर भोजन के  कीमत ज्यादा होते है. प्रति भोजन की कीमत 100 रुपए से लेकर 1,000 रुपए तक हो सकती है.

अंडमान निकोबार कैसे जाए?

अंडमान निकोबार फ्लाइट से जाएं या जहाज से, यह विजिटर पर निर्भर करता है कि उसकी बजट, समय और इंटरेस्ट क्या है?

फ्लाइट से: समय, बजट

अंडमान पहुंचने के लिए किसी नजदीकी एयरपोर्ट जैसे:  कोलकाता चेन्नई से फ्लाइट ले सकते हैं. फ्लाइट से जाने में 2 से 3 घंटे का समय लगता है. फ्लाइट का बजट ज्यादा होता है जैसे: चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर (अंडमान की राजधानी) की उड़ान का किराया लगभग ₹5,000 से शुरू होता है.

जहाज से: समय, बजट

अंडमान निकोबार पहुंचने के लिए विजिटर अपने सुविधा के अनुसार नजदीकी पोर्ट जैसे चेन्नई या कोलकाता से जहाज ले सकते हैं.जहाज से जाने में 2 से 3 दिन का समय लगता है. जहाज का बजट कम होता है जैसे: चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर की जहाज का किराया लगभग ₹1,500 से ₹2,500 के बीच लगेगा इसके अलावा जहाज में रहने और खाने के भी खर्च होते हैं. इसके द्वारा समुद्र में यात्रा का अनुभव लिया जा सकता है.

अगर खर्च की बात करें तो फ्लाइट और जहाज से लगभग एक समान ही खर्च हो जाते हैं. जहाज से कुछ ज्यादा नहीं बचाया जा सकता है बल्कि समय ज्यादा लगता है और लेकिन समुद्र में यात्रा करने का आनंद ले सकते है.

 अंडमान निकोबार कितने दिन की ट्रिप है और कहा ठहरे?

अंडमान को अच्छी तरह से घूमने के लिए कम से कम 5 से 6 दिन की ट्रिप होनी चाहिए. और इतने दिन ठहरने के लिए होटल की जरूरत होती है. स्थान के अनुसार होटल की कीमत अलग-अलग होती है कहीं पर महंगे तो कहीं पर सस्ते होटल के रूम मिल जाते हैं

जैसे: पोर्ट ब्लेयर या उसके आसपास के होटल में 2,500 से लेकर 5,000 तक के रूम मिलेंगे. पोर्ट ब्लेयर से 4 से 5 किलोमीटर दूर, शहर में ₹1,500 से ₹2,000 के बीच में कीमत है.

अंडमान निकोबार में लोकल ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा:

अंडमान निकोबार में लोकल ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा उपलब्ध है जैसे बस, टैक्सी, या नाव आदि. लेकिन इनके किराया थोड़ा महंगा पड़ सकता है. सिर्फ बस और टैक्सी की भाड़ा दूरी के अनुसार 100 रुपए से लेकर 1000 रूपये तक  प्रति सवारी हो सकती है.

और वही नाव  की भाड़ा दूरी के अनुसार 500 रुपए से लेकर 5,000 रुपए तक हो सकती है. अगर आप बजट में यात्रा करना चाहते है तो इसका भी एक विकल्प है यहां पर स्कूटी पूरे दिन के लिए भाड़े पर ले सकते है जिसकी कीमत 500 रुपए है. स्कूटी से आप पूरे दिन घूम सकते है.

अंडमान निकोबार में मोबाइल नेटवर्क की फैसिलिटी:

अंडमान निकोबार आइलैंड में किसी आयरलैंड में नेटवर्क अच्छा रहेगा तो किसी में नहीं. अंडमान निकोबार में बीएसएनल सिम का नेटवर्क अच्छा कार्य करता है.

अंडमान निकोबार में घूमने के स्थान कौन कौन है?

अंडमान निकोबार में घूमने के कई सारे स्थान हैं विजिटर अपने ईच्छा समय और बजट के अनुसार स्थान को चुन सकते है.

  1. सेलुलर जेल और म्यूजियम
  1. रॉस आईलैंड
  1. हैवलॉक आईलैंड
  1. राधा नगर बीच
  1. काला पत्थर बीच
  1. एलिफेंटा बीच
  1. नील आईलैंड
  1. लक्ष्मणपुर बीच
  1. कार्बन कोव
  1. नॉर्थ वे आईलैंड
  1. भरतपुर बीच
  1. सीतापुर बीच

इसे भी पढ़े,

अंडमान निकोबार पासपोर्ट और वीजा सम्बंधित प्रश्न: FAQs

Q. अंडमान में कौन सा सिम कार्ड सबसे अच्छा है?

एक दूर दराज क्षेत्र होने के नाते  वहा नेटवर्क की थोड़ी दिक्कत हो जाती है. कही कही तो बिलकुल ही नेटवर्क नहीं चलते हैं. लेकिन अंडमान में सबसे अच्छा सिमकार्ड BSNL और (VI) वोडाफोन आइडिया है. इन दोनो सिम की डाउनलोड और अपलोड की स्पीड बहुत अच्छी है. इसके अलावा कुछ हिस्सों में और सिमकार्ड के विकल्प है जैसे एयरटेल, JIO आदि .

Q. अंडमान घूमने के लिए कितने पैसे चाहिए?

अंडमान घूमने के लिए एक व्यक्ति का कुल खर्च ₹25,000 से ₹40,000 तक हो सकता है. यह खर्च कुल 5 से 6 दिन का है.  इस खर्च में रहने, खाने पीने, फ्लाइट का भाड़ा, और लोकल ट्रांसपोर्टेशन का भी भाड़ा और अन्य खर्च भी शामिल है. इससे कम और अधिक भी हो सकता है. यह आपके खर्चे और यात्रा की अवधि पर निर्भर करता है.

Q. क्या हम बिना पासपोर्ट के अंडमान जा सकते हैं?

हाँ, बिना पासपोर्ट के अंडमान जा सकते है. क्योंकि, अंडमान भारत का ही एक भाग है और भारत के किसी भी भाग में जाने के लिए पासपोर्ट की आवश्यकता नही होती है.

Q. अंडमान निकोबार जाने के लिए वीजा लगता है क्या?

भारतियों के लिए अंडमान निकोबार में वीजा नही लगता है. वही विदेशी नागरिको के लिए वीजा लगता है, जो 30 दिनों के लिए वैध रहता है.

Q. अंडमान निकोबार घूमने का सही समय क्या है?

अंडमान निकोबार एक समुंद्री तट है जहाँ मई से दिसंबर महीने तक भारी वर्षा होती है. इसलिए, इस जगह घूमने जाने का सही समय नवंबर से अप्रैल महिना है.

Whatsapp Channel Join
Telegram channel Join

Leave a Comment