MP Atithi Shikshak Ke Liye Apply Kaise Kare: मध्य प्रदेश सरकार राज्य में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए अथिति शिक्षक को बहाल करने की घोषणा की है. इस घोषणा के अंतर्गत अधिकतर संख्या में अथिति शिक्षक को बहाल किया जाएगा. लेकिन इस पद के लिए इच्छुक उम्मीदवार को आवेदन करना होगा. अथिति शिक्षक की जानकारी अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कर दिया है, वहां से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है.
अधिकतर लोगो को अथिति शिक्षक के आवेदन के विषय में जानकारी नही है. इसलिए, इस पोस्ट में एमपी अतिथि शिक्षक के लिए अप्लाई कैसे करें के स्टेप बाय स्टेप जानकारी उपलब्ध कराया गया है. ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित कर सकते है. इसके बाद फॉर्म भर कर सम्बंधित विभाग में उसे जमा कर आवेदन पूरा कर सकते है. इसके अलावे, कुछ दस्तावेजो की आवश्यकता पड़ती है, जिसकी जानकारी भी निचे उपलब्ध कराया गया है.
Table of Contents
एमपी अतिथि शिक्षक हेतु आवेदन करने के लिए दस्तावेज
मध्य प्रदेश में गेस्ट शिक्षक के लिए आवेदन करने हेतु कुछ दस्तावेज मांगे जाते है, जिसे आपके पास होना बेहद आवश्यक है. क्योंकि, इसी डाक्यूमेंट्स के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की जाती है. आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार है:
- दसवीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- स्नातक की मार्कशीट
- परास्नातक की मार्कशीट
- जाति प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी (यदि हो, तो)
समग्र आईडी e-KYC स्टेटस | समग्र आईडी e-KYC कैसे करें |
समग्र आईडी में आधार कार्ड लिंक | कन्या विवाह योजना का पैसा |
एमपी अतिथि शिक्षक के लिए आवेदन कैसे करें?
स्टेप 1: ऑनलाइन गेस्ट शिक्षक के लिए अप्लाई करने हेतु अधिकारिक वेबसाइट पर जाए. अर्थात, दिए गए लिंक https://gfms.mp.gov.in/ पर क्लिक कर डायरेक्ट अधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है.
स्टेप 2: अधिकारिक वेबसाइट ओपन होने के बाद होम पेज से निचे आए और अतिथि शिक्षक हेतु ऑनलाइन एवं निशुल्क सेवाएँ के सेक्शन में से “नए आवेदन पंजीयन के लिए यहाँ क्लिक करें” को सेलेक्ट करे.
स्टेप 3: क्लिक करने के बाद एक “दिशा निर्देश” का पेज ओपन होगा. इस पेज से जानकारी पढ़े और “आगे बढ़े” पर क्लिक करे.
स्टेप 4: उस विकल्प पर क्लिक करने के बाद एक लॉग इन का पेज ओपन होगा.
इस पेज से अथिति टीचर के लिए आवेदन करने हेतु पहले अपने मोबाइल को सत्यापित करना होगा. इसके लिए अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर प्राप्त OTP को वेरीफाई करे.
स्टेप 5: मोबाइल सत्यापित होने के बाद एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर अपना आधार कार्ड सत्यापित करना होगा.
इसके लिए टिक वाक्स पर क्लिक अपने 12 अंकों का Aadhar Card नंबर डाले. इसके बाद फिंगरप्रिंट से आधार सत्यापित करने के लिए “eKYC though Biometric” पर क्लिक करे.
Note: यदि आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर के ओटीपी से सत्यापित करना चाहते हैं, तो “OTP द्वारा KYC करें” पर क्लिक करे.
स्टेप 6: इसके बाद एक आवेदन फॉर्म ओपन होगा. आवेदन फॉर्म में अपना जन्मतिथि, आपका नाम, माता का नाम, पिता का नाम, संपर्क विवरण, श्रेणी, पता, आदि जैसे जानकारी डाले. इसके बाद सामने मोबाइल नंबर और पासवर्ड दिखाई देगा उसे प्रिंट कर पास रखे.
स्टेप 7: सभी जानकारी दर्ज करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दे. इस प्रकार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. अपने यूजर आईडी और पासवर्ड को भविष्य के लिए सुरक्षित रखे, ताकि बाद में उससे पोर्टल पर लॉग इन कर सके.
इस प्रकार मध्य प्रदेश अथिति शिक्षक के लिए आवेदन कैसे करे की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. यदि आवेदन सबमिट होने में कोई परेशानी हो रही हो, तो भरे हुए जानकारी को चेक कर पुनः सबमिट करे.
ऑफलाइन एमपी गेस्ट टीचर के लिए आवेदन कैसे करें?
ऑनलाइन अथिति शिक्षक के लिए आवेदन करने के साथ ऑफलाइन भी अप्लाई कर सकते है. इसके लिए पहले आपको MP अतिथि शिक्षक आवेदन फार्म PDF डाउनलोड करना होगा, जिसकी प्रक्रिया दो भागो में पूरी होती है. आवेदन करने की स्टेप बाय स्टेप जानकारी निचे दिया गया है, जिसे फॉलो भी कर सकते है.
- सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट पर जाए और अतिथि शिक्षक आवेदन फार्म डाउनलोड करे. या नजदीकी कार्यालय से आवेदन फॉर्म प्राप्त करे.
- आवेदन फॉर्म में पूछे गयी सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करे. जैसे;
- जिला का नाम: अपने जिले का नाम लिखे
- विषय: अपने विषय का नाम लिखे
- अभ्यार्थी का नाम: अपना नाम लिखे
- पिता का नाम: अपने माता-पिता का नाम लिखे
- जन्मतिथि: आधार कार्ड के अनुसार जन्म तिथि लिखे
- लिंग: आवेदक अगर महिला है, तो महिला वाले बॉक्स पर टिक करे और यदि पुरुष है, तो पुरुष वाले बॉक्स पर टिक करे.
- पहली जनवरी को आयु: 1 जनवरी को आवेदक की आयु कितना होगा, उसे लिखें.
- स्थाई पता: स्थाई पता जैसे – थाना, जिला, पिन कोड, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि लिखे
- पत्राचार का पता: जैसे – ग्राम, थाना, जिला, पिन कोड आदि.
- कोटि: अपने अनुसार सामान्य/आरक्षित में से किसी एक बाक्स को टिक करे
- आरक्षण की कोटि: किसी एक बाक्स में सही का चिन्ह लगा दे.
- ध्यान दे, आवेदक यदि विकलांग हैं, तो इनमें से किसी एक ऑप्शन को अपने अनुसार चयन करे. इस प्रकार आपका पहला आवेदन फॉर्म पूरा हो जाएगा.
अब दुसरें आवेदन फॉर्म को निर्देशानुसार भरे और जमा करे
- दुसरें फॉर्म में शैक्षिक योग्यता, विद्यालय/महाविद्यालय का नाम, विश्वविद्यालय का नाम, उत्तरण होने का वर्ष, अध्ययन का विषय, पूर्णांक प्राप्तांक प्रतिशत आदि जैसे जानकारी दर्ज करे.
- एसटीइटी उत्तीर्णता का वर्ष एवं क्रमांक: एसटीइटी उत्तीर्ण होने का वर्ष और क्रमांक दोनों लिखे.
- एसटीइटी उत्तीर्णता का प्राप्तांक एवं प्रतिशत: एसटीइटी उत्तीर्ण होने का प्राप्तांक और प्रतिशत दोनों लिखे
- आवेदक का हस्ताक्षर: अपना सिग्नेचर करे
दोनों आवेदन फॉर्म ध्यानपूर्वक भरने के बाद फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की फोटो कॉपी संलग्न करे. तथा इस आवेदन फॉर्म को अथिति शिक्षक भर्ती से सम्बंधित विभाग में जमा कर दे.
मध्य प्रदेश अतिथि शिक्षक से संबंधित दिशा निर्देश
- पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाएं बिल्कुल निशुल्क है. अर्थात उपलब्ध सेवाओं का लाभ लेने के लिए कोई शुल्क नही देना है.
- अधिकारिक पोर्टल पर केवल एक ही नंबर से KYC पूरी होगी. अर्थात, एक युसेर एक अधिक मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन नही कर सकते है.
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को चेंज कर सकते है. इसके लिए लॉग इन करना अनिवार्य है.
- एक आधार नंबर से सिर्फ एक ही बार आवेदन किया जा सकता है.
एमपी जिलेवार अथिति शिक्षक अभियार्थियों की संख्या
जिला | कुल सत्यापित आवेदक | कुल कार्यरत अतिथि शिक्षक | लाभ हेतु अभ्यार्थी |
---|---|---|---|
सतना | 13785 | 1210 | 12575 |
इन्दौर | 5415 | 419 | 4996 |
नीमच | 3484 | 373 | 3111 |
बड़वानी | 8313 | 299 | 8014 |
डिण्डौरी | 6413 | 315 | 6098 |
श्योपुर | 3135 | 168 | 2967 |
खण्डवा | 6055 | 524 | 5531 |
छतरपुर | 13534 | 925 | 12609 |
अनूपपुर | 4428 | 89 | 4339 |
देवास | 6722 | 693 | 6029 |
मुरैना | 10903 | 412 | 10491 |
सिंगरौली | 10108 | 690 | 9418 |
शहडोल | 9180 | 691 | 8489 |
रायसेन | 7586 | 718 | 6868 |
बैतूल | 10304 | 1002 | 9302 |
भिण्ड | 8282 | 465 | 7817 |
भोपाल | 6919 | 364 | 6555 |
पन्ना | 8213 | 680 | 7533 |
होशंगाबाद | 7012 | 610 | 6402 |
टीकमगढ़ | 7281 | 633 | 6648 |
राजगढ़ | 7433 | 880 | 6553 |
ग्वालियर | 7392 | 293 | 7099 |
जबलपुर | 9092 | 724 | 8368 |
रतलाम | 5241 | 465 | 4776 |
दमोह | 9178 | 800 | 8378 |
मण्डला | 8781 | 653 | 8128 |
मन्दसौर | 6080 | 559 | 5521 |
बालाघाट | 11381 | 763 | 10618 |
रीवा | 12923 | 1140 | 11783 |
आगर मालवा | 2599 | 244 | 2355 |
सीहोर | 6910 | 814 | 6096 |
विदिशा | 8611 | 820 | 7791 |
हरदा | 2452 | 334 | 2118 |
दतिया | 5076 | 279 | 4797 |
शाजापुर | 4028 | 503 | 3525 |
सिवनी | 9430 | 715 | 8715 |
नरसिंहपुर | 6533 | 658 | 5875 |
छिंदवाडा | 12985 | 1162 | 11823 |
सीधी | 8997 | 845 | 8152 |
गुना | 6638 | 480 | 6158 |
सागर | 14368 | 1322 | 13046 |
अशोकनगर | 4892 | 411 | 4481 |
अलीराजपुर | 5108 | 91 | 5017 |
झाबुआ | 5546 | 373 | 5173 |
उज्जैन | 6199 | 737 | 5462 |
कटनी | 7393 | 827 | 6566 |
धार | 11540 | 566 | 10974 |
खरगोन | 9107 | 528 | 8579 |
बुरहानपुर | 2847 | 216 | 2631 |
शिवपुरी | 10010 | 669 | 9341 |
निवाड़ी | 2512 | 234 | 2278 |
उमरिया | 4584 | 498 | 4086 |
संपर्क विवरण
ऑनलाइन या ऑफलाइन एमपी गेस्ट टीचर के लिए आवेदन करने में परेशानी होती है, तो वेबसाइट पर दि टोल फ्री नंबर का उपयोग कर उचित जानकारी प्राप्त कर सकते है. इसके अलावे, अधिकारिक ईमेल आईडी पर भी मेल डाल सकते है.
- Mobile Number : 07552600124
- Email ID : dpi.atithi@gmail.com
शरांश: मध्य प्रदेश अतिथि शिक्षक के लिए आवेदन करने हेतु अधिकारिक वेबसाइट पर जाए और और पंजीकरण पर क्लिक करे. इसके बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर उसे वेरीफाई करे. पुनः अपना आधार नंबर डाले और उसे भी वेरीफाई करे. इसके बाद फॉर्म में मांगे गए सभी महत्वपूर्ण जानकारी डाले और फॉर्म को सबमिट कर दे. और यूजर आईडी और पासवर्ड को सुरक्षित रख ले.
इसे भी पढ़े,
एमपी अतिथि शिक्षक सम्बंधित प्रश्न
मध्य प्रदेश के योग्य उम्मीदार अथिति शिक्षक के लिए आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन अपने सुविधा अनुसार कर सकते है. उनके पास उचित दस्तावेज के साथ अकादमिक मार्कशीट भी होने चाहिए.
मध्य प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में पढ़ा रहे अतिथि शिक्षकों का वेतन प्रतिमाह लगभग 25 -40 हजार रुपए है. ध्यान दे, अनुभव के अनुसार अथिति शिक्षक का सैलरी भी बढ़ेगा.
सरकारी आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में 15 जुलाई से शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्तियों का अपडेशन कार्य शुरू हो जाएगा.
अथिति शिक्षक बनाने के लिए पहले बीएड अथवा डीएलएड और रजिस्ट्रेशन करना होगा. क्योंकि, सरकार के अनुसार बीएड अथवा डीएलएड प्रशिक्षण प्राप्त को ही वरीयता दी जाएगी.