भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर मोटर वाहन अधिनियम में बदलाव किए जाते है, ताकि यातायात सुरक्षित बनाया जा सके. यदि कोई यातायात नियमों का उल्लंघन करता है, तो उन्हें मोटर वाहन अधिनियम के तहत जुर्माना लगया जाता है. सुचना के अनुसार दिल्ली ट्रैफिक पुलिस चालान लिस्ट में बदलाव किये गए है. यदि आप दिल्ली में वाहन चलाते है, तो आपको दिल्ली ट्रैफिक पुलिस चालान लिस्ट अवश्य देखना चाहिए. क्योंकि, आप यातायात नियमों का उल्लंघन करते है, आप पर भी जुर्माना लग सकता है.
केंद्र एवं राज्य सरकारे यातायात नियमों को लेकर बेहद शख्त है. इसलिए, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस चालान लिस्ट में कुछ नए नियम जोड़े गए ताकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर भारी जुर्माना लगाया जा सके. इस पोस्ट में Delhi Traffic Police Challan List की सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है.
Table of Contents
नए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस चालान लिस्ट 2023
मोटर वाहन अधिनियम 2019 में संशोधित कर सामान्य (धारा-177 ) और (नयी धारा-177) के तहत ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 500 रुपये तक कर दिया गया है, जबकि पहले 100 रुपया था. इसलिए, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस चालान लिस्ट के अनुसार दिल्ली राज्य में ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले वाहन पर अलग-अलग जुर्माना निर्धारित किया गया है. यदि कोई जुर्माना जमा नही करता है, तो उसे जेल भी हो सकती है.
Delhi Traffic Police Challan List के अनुसार देखे किस नियम का उल्लंघन करने पर कितना जुर्माना भरना पड़ सकता है.
इसे भी पढ़े,
वाहन रजिस्ट्रेशन डिटेल्स देखे | ड्राइविंग लाइसेंस रिन्युअल कैसे करें |
ड्राइविंग लाइसेंस कैसे बनाएं | ड्राइविंग लाइसेंस डाउनलोड करें |
2023 दिल्ली ट्रैफिक पुलिस चालान लिस्ट
S.N. | नियमों का उल्लंघन | पुराना जुर्माना | 1 सितंबर 2019 से नया जुर्माना |
1. | बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ड्राइविंग/राइटिंग करना | ₹500 | ₹5,000 या सामुदायिक सेवा |
2. | नशीली पदार्थ का सेवन करके ड्राइविंग/राइडिंग करने पर | ₹2000 | ₹10,000 और या 6 महीने की जेल, ₹15000 और बार-बार नियमों का उल्लंघन करने पर 2 साल तक जेल की सजा |
3. | ओवरस्पीडिंग गाड़ी चलाने पर | ₹400 | एलएमवी : 1000 रुपए-2000 रुपए एमपीवी/एचपीवी : ₹2000 से ₹4000 + लाइसेंस जब्ती |
4. | बीमा के बिना ड्राइविंग/राइटिंग करने पर | ₹1000 का जुर्माना और 3 महीने तक जेल की सजा | ₹2000 या 3 महीने की जेल, सामुदायिक सेवा| ₹4000 बाद के अपराध के लिए |
5. | बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चलाने पर | ₹100 | ₹1,000 और या सामुदायिक सेवा |
6. | स्पीडिंग और रेसिंग | ₹500 | ₹5,000 और या 3 महीने की जेल, सामुदायिक सेवा| बाद के नियम उल्लंघन के लिए ₹10000 और 1 साल तक की जेल की सजा, सामुदायिक सेवा |
7. | खतरनाक ड्राइविंग/राइटिंग और जंपिंग रेड लाइट | ₹100 से ₹300 | ₹1,000 – ₹5,000 और या 6 महीने – 1 साल तक की जेल की सजा, और लाइसेंस जब्ती |
8. | सड़क विनियमों का उल्लंघन करने पर | ₹100 | ₹500 – ₹1,000 |
9. | हाथ में मोबाइल लेकर ड्राइविंग/राइटिंग करने पर | ₹1000 | ₹5,000 ताकि जुर्माना |
10. | अयोग्यता होने के बाद भी ड्राइविंग/राइडिंग करने पर | ₹500 | ₹10,000 और या सामुदायिक सेवा |
11. | आपातकालीन वाहनों जैसे : एंबुलेंस, दमकल, आदि को रास्ता ना देने पर | ₹500 | ₹10,000 और या सामुदायिक सेवा |
12. | हेलमेट के बिना सवारी (चालक और पीछे की सवारी) | ₹100 | ₹1,000 और या लाइसेंस की योग्यता, 3 महीने के लिए सामुदायिक सेवा |
13. | ओवरलोडिंग टू व्हीलर्स चलाने पर | ₹100 | ₹2,000 और लाइसेंस की अयोग्यता/3 महीने की सामुदायिक सेवा |
14. | किशोर अपराध | कुछ नही | ₹25,000, 3 साल तक जेल की सजा के साथ, 1 साल का पंजीकरण रद्द करना, 25 साल की उम्र तक लाइसेंस के लिए अपात्र |
15. | ओवर बोर्डिंग यात्री | कुछ नही | ₹200 प्रत्येक अतिरिक्त यात्री / सामुदायिक सेवा के लिए |
16. | बिना टिकट ड्राइविंग/सवारी करना | ₹200 | ₹500 का जुर्माना |
17. | प्रवर्तक प्राधिकारियों द्वारा किया गया अपराध जैसे घूस देना | कुछ नही | दोगुना जुर्माना (यातायात नियमों के उल्लंघन के अनुसार बदलता रहता है) |
18. | बिना लाइसेंस के वाहनों का अनधिकृत उपयोग | ₹1,000 | ₹1,000- ₹5,000 तक |
19. | यातायात प्राधिकरण के आदेशों/आदेशों की अवहेलना के तहत सूचना साझा करने से इंकार करना | ₹500 | ₹2,000 तक की ज्रुमाना |
20. | बिना परमिट के वाहन | ₹5,000 तक | ₹10,000 और/या 6 महीने तक की जेल, सामुदायिक सेवा |
21. | पंजीकरण के बिना ड्राइविंग/राइडिंग | कुछ नही | ₹5,000 से ₹10,000 बाद के अपराध के लिए |
22. | शराब पी कर गाड़ी चलाने पर | 2,000 रुपये | 10,000 रुपये |
23. | इमरजेंसी वाहनों के लिए रास्ता उपलब्ध नहीं कराने पर | कुछ नही | 1,000 रुपये |
शरांश:
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के नियम को उलंघ्घन करने पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस चालान लिस्ट के अनुसार आप पर जुर्माना या जेल हो सकता है. इसलिए, यातायात नियम का पालन कर और जुर्माना से बचे रहे. यदि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस चालान लिस्ट के सन्दर्भ कोई विशेष जानकारी प्राप्त करना हो, तो अधिकारिक वेबसाइट पर अवश्य जाए.
दिल्ली हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट | दिल्ली आरटीओ कोड लिस्ट |
गाड़ी नंबर से चालान कैसे चेक करें | दिल्ली ट्रैफिक पुलिस चालान पेमेंट कैसे करे |
पूछे जाने वाले प्रश्न
Q. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस चालान कैसे चेक करें?
सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और होम से बाईं ओर ‘चेक ऑनलाइन सर्विसेज’ विकल्प पर क्लिक करें. ड्रॉप-डाउन सूची से ‘चेक चालान स्थिति’ पर क्लिक दिल्ली ट्रैफिक पुलिस चालान लिस्ट चेक करे.
Q. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का चालान कैसे देखें?
सबसे पहले echallan.parivahan.gov.in ओपन करे और चेक चालान स्टेटस का विकल्प पर क्लिक करे. इसके बाद चालान नंबर, वाहन नंबर और ड्राइविंग लाइसेंस नंबर के विकल्प सेलेक्ट कर पूछी गई आवश्यक जानकारी दर्ज कर चालान देखे.
Q. मैं दिल्ली में अपना ट्रैफिक जुर्माना कैसे चेक कर सकता हूं?
पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट पर जाएं और ड्रॉप-डाउन मेनू से चालान को सेलेक्ट करे. इसके बाद अपना वाहन नंबर दर्ज कर “खोज विवरण” पर क्लिक करें. क्लिक करते ही दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का चालान लिस्ट खुल जाएगा.
Q. अगर मैं दिल्ली में चालान नहीं भरता तो क्या होता है?
यदि दिल्ली ई-चालान का भुगतान 60 दिनों के अन्दर नहीं करते है, तो स्थानीय पुलिस आपके घर आकर चालन वसूल करेगी. यदि किसी कारण वस घर पर नही है, या चालन जमा नही कर रहे है, तो आपको केस फाइल कर चालान जमा कराया जाएगा.
Q. चालान कितने दिन में भरना चाहिए Delhi?
दिल्ली ट्रैफिक चालान कटने के लगभग एक सप्ताह के बाद भर देना चाहिए. हालांकि, चालान भरने की अधितम अवधि, 60 दिन होता है. इसलिए, इस समय के अन्दर चालान की भुगतान करना अनिवार्य है.